हेलो गाइज, हमारी वेबसाइट NDK Education में आप सभी का स्वागत है! आज के इस आर्टिकल में हम प्राचीन भारतीय इतिहास के स्वर्णकाल यानी गुप्त साम्राज्य (Gupta Empire) और श्रीगुप्त काल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। यह टॉपिक प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, BPSC, Railway, Bihar Board) के छात्रों के लिए अति-महत्वपूर्ण है। आइए शुरू करते हैं!
1. श्रीगुप्त (240 - 280 AD)
- परिचय :- गुप्त साम्राज्य का संस्थापक श्रीगुप्त था।
- उपाधि :- इसने 'महाराज' की उपाधि धारण की थी (उस समय छोटे सामंत 'महाराज' की उपाधि धारण करते थे)।
- साक्ष्य :- प्रभावती गुप्त के पूना ताम्रपत्र अभिलेख से श्रीगुप्त के बारे में जानकारी मिलती है। चीनी यात्रियों के विवरण के अनुसार इसने एक मंदिर का निर्माण करवाया था।
2. घटोत्कच (280 - 319 AD)
यह गुप्त वंश का दूसरा शासक था, जिसने श्रीगुप्त के बाद शासन संभाला।
3. चंद्रगुप्त प्रथम (319 - 335 AD)
- वास्तविक संस्थापक :- इन्हें गुप्त वंश का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
- गुप्त संवत :- इन्होंने 319 ईस्वी में 'गुप्त संवत' की शुरुआत की।
- विवाह संबंध :- इनका विवाह लिच्छवि राजवंश की राजकुमारी 'कुमारी देवी' से हुआ था।
- राजा-रानी के सिक्के :- चंद्रगुप्त प्रथम ने अपनी और अपनी पत्नी कुमारी देवी के नाम व चित्र वाले सिक्के जारी किए, जिन्हें 'राजा-रानी प्रकार के सिक्के' या 'विवाह प्रकार के सिक्के' कहा जाता है। इन सिक्कों पर कुमारी देवी का नाम भी अंकित करवाया गया था।
4. समुद्रगुप्त (335 - 375 AD)
- महान शासक :- यह इस वंश का सबसे महान एवं पराक्रमी शासक था।
- प्रयाग प्रशस्ति :- इसके विजय अभियानों की जानकारी इसके दरबारी कवि 'हरिषेण' द्वारा रचित प्रयाग प्रशस्ति से मिलती है।
- भारत का नेपोलियन :- इतिहासकार विंसेंट स्मिथ ने इनकी वीरता से प्रभावित होकर इन्हें 'भारत का नेपोलियन' कहा है।
- विजय अभियान की नीतियां :-
- प्रथम चरण (उत्तर भारत) :- 9 राजाओं को पराजित किया और 'प्रसभोद्धारण' (राज्यों का समूल नाश) की नीति अपनाते हुए उनके राज्यों का विलय गुप्त साम्राज्य में कर लिया।
- द्वितीय चरण (दक्षिण भारत) :- 12 राजाओं को पराजित कर 'ग्रहणमोक्षानुग्रह' की नीति अपनाई (यानी राजाओं को हराने के बाद उनका राज्य वापस लौटाकर अनुग्रहित किया और कर/टैक्स वसूला)।
- तृतीय चरण :- उत्तर भारत के शक और कुषाण शासकों को पराजित किया तथा असम को भी विजित किया।
- उपाधियाँ व सिक्के :- इन्होंने 'धरणेबंध' और 'लिच्छविदोहित्र' की उपाधि धारण की। समुद्रगुप्त ने 6 प्रकार के सिक्के चलाए: (1) गरुड़ प्रकार, (2) अश्वमेध यज्ञ प्रकार (इसकी जानकारी केवल सिक्कों से मिलती है), (3) वीणावादन प्रकार (इससे इसके संगीत प्रेमी होने का पता चलता है), (4) परशु प्रकार, (5) धनुर्धर प्रकार, और (6) व्याघ्रहंता प्रकार।
- काच सिक्का :- समुद्रगुप्त के शासनकाल में 'काच' नामक व्यक्ति के सिक्के भी मिलते हैं, जो संभवतः समुद्रगुप्त का ही दूसरा नाम या उनका कोई प्रतिद्वंद्वी भाई था।
5. रामगुप्त
इतिहास के अनुसार इनके भाई चंद्रगुप्त द्वितीय ने इनकी हत्या कर दी थी (ऐतिहासिक साक्ष्यों में मतभेद है)।
6. चंद्रगुप्त द्वितीय / विक्रमादित्य (375 - 414 AD)
- उपाधियाँ :- इन्होंने 'विक्रमादित्य' की उपाधि धारण की। शक शासक रुद्रसिंह तृतीय को पराजित कर उसकी हत्या करने के बाद इन्होंने 'शकारी' की उपाधि ली और चाँदी के सिक्के चलवाए।
- वैवाहिक संबंध :- इन्होंने ध्रुवस्वामिनी से विवाह किया और अपनी पुत्री 'प्रभावती गुप्त' का विवाह वाकाटक नरेश 'रुद्रसेन द्वितीय' से करवाया। रुद्रसेन द्वितीय की मृत्यु के बाद प्रभावती गुप्त ने शासन संभाला।
- महरौली लौहस्तंभ :- दिल्ली के महरौली स्थित लौहस्तंभ से जानकारी मिलती है कि इन्होंने बाह्लीकों को पराजित किया था।
- चीनी यात्री फाहयान :- इनके शासनकाल में 399 ई. में चीनी यात्री फाहयान भारत आया था। फाहयान के अनुसार उस समय भारत में मुद्रा प्रणाली का अभाव था और लोग क्रय-विक्रय के लिए कौड़ियों का प्रयोग करते थे। फाहयान की प्रसिद्ध पुस्तक फो-क्वो-की है।
- नवरत्न :- चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में नौ प्रसिद्ध विद्वान (नवरत्न) रहते थे, जिनमें कालिदास, वराहमिहिर, अमरसिंह, वेतालभट्ट, घटकरत्पर, धनवंतरि, क्षपणक, शंकु और वाररुचि प्रमुख थे।
7. कुमारगुप्त प्रथम (415 - 455 AD)
- उपाधियाँ :- 'महेन्द्रदित्य' एवं 'शक्रादित्य'।
- अभिलेख व सिक्के :- गुप्त काल में सर्वाधिक अभिलेख और सर्वाधिक सिक्के (विशेषकर मयूर शैली के सिक्के) कुमारगुप्त के ही समय के मिलते हैं। राजस्थान के भरतपुर के बयाना से गुप्त सिक्कों का एक बहुत बड़ा ढेर मिला है।
- नालंदा विश्वविद्यालय :- कुमारगुप्त प्रथम ने ही प्रसिद्ध 'नालंदा विश्वविद्यालय' की स्थापना करवाई थी। चीनी यात्री ह्वेनसांग के अनुसार नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण 'शक्रादित्य' (कुमारगुप्त) ने करवाया था।
- पुष्यमित्रों का आक्रमण :- इनके शासनकाल के अंतिम समय में मध्य एशियाई बर्बर जाति 'पुष्यमित्रों' ने आक्रमण किया, जिसे कुमारगुप्त के पुत्र 'स्कंदगुप्त' ने पराजित किया। इसकी जानकारी 'भीतरी अभिलेख (उत्तर प्रदेश)' से मिलती है।
8. स्कंदगुप्त (455 - 467 AD)
- हूणों का आक्रमण :- स्कंदगुप्त के शासनकाल में मध्य एशियाई बर्बर जाति 'हूणों' ने भारत पर आक्रमण किया, जिसे स्कंदगुप्त ने बुरी तरह पराजित किया। इसकी जानकारी जूनागढ़ (गिरनार) अभिलेख से मिलती है।
- सुदर्शन झील का पुनरुद्धार :- स्कंदगुप्त के गवर्नर पर्णदत्त के पुत्र चक्रपालित ने जूनागढ़ में 'सुदर्शन झील' का पुनर्निर्माण करवाया। सुदर्शन झील का निर्माण मौर्य काल में हुआ था और समय-समय पर तुषास्फ, सुविशाख और चक्रपालित जैसे गवर्नरों ने इसका पुनर्निर्माण कराया, जो शासकों की जनहितैषी नीतियों को दर्शाता है।
9. हूण आक्रमण और मिहिरकुल
- भारत आने वाला पहला हूण आक्रमणकारी तिगिन था।
- तिगिन का पुत्र तोरमान हुआ।
- तोरमान का पुत्र मिहिरकुल हूणों का सबसे प्रसिद्ध और क्रूर शासक था।
- मिहिरकुल भगवान शिव का अनुयायी था और इसने कोटा के पास बाड़ोली में शिव मंदिर का निर्माण करवाया था।
निष्कर्ष
गुप्त काल को भारतीय इतिहास का 'स्वर्ण युग' कहा जाता है। इस काल में कला, साहित्य, विज्ञान और प्रशासन ने अपनी पराकाष्ठा को छुआ, जिसके अवशेष आज भी हमारे इतिहास को गौरवान्वित करते हैं।
Written and Published by Dilawar Khan (NDK Education)
