सिंधु घाटी एवं हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण स्थल और पतन के कारण | NDK Education

हेलो गाइज, हमारी वेबसाइट NDK Education में आप सभी का स्वागत है! आज के इस आर्टिकल में हम सिंधु घाटी एवं हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थलों (मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा आदि) और इस महान सभ्यता के पतन के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। यह सीरीज उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो बोर्ड परीक्षाओं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आइए शुरू करते हैं!


Harappan Civilization and Indus Valley sites like Mohenjo-daro Great Bath history notes by NDK Education




1. मोहनजोदड़ो (Mohenjo-daro)

  • स्थिति :- पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में सिंधु नदी के तट पर।
  • खोज एवं उत्खनन :- 1922-23 ई. में राखल दास बनर्जी द्वारा उत्खनन किया गया। यह हड़प्पा सभ्यता का ज्ञात सबसे बड़ा (वृहद्) स्थल है।
  • विशाल अन्नागार :- यहाँ से अनाज भंडारण के लिए एक विशाल अन्नागार प्राप्त हुआ है।
  • विशाल स्नानागार :- यहाँ से एक विशाल स्नानागार मिलता है। सर जॉन मार्शल ने इस स्नानागार को "दुनिया की आश्चर्यजनक इमारत" कहा है।
  • विशेषताएं :-
    • इसके उत्तर दिशा में छोटे कक्ष तथा तीन तरफ बरामदे बने हैं।
    • उत्तर और दक्षिण दिशा में उतरने के लिए सीढ़ियाँ बनी हुई हैं।
    • स्नानागार के तल को जल-रोधी बनाने के लिए बिटुमिनस (Bitumen) का लेप किया गया है। पास ही एक कुआँ भी मिला है।
    • इसका उपयोग संभवतः सार्वजनिक या सामूहिक अनुष्ठानों के लिए किया जाता होगा (आकार: 39×23×8 फीट)।
  • अन्य महत्वपूर्ण प्राप्तियाँ :-
    • विशाल सामुदायिक भवन।
    • पुरोहित राजा की मूर्ति (यह ध्यान की अवस्था में है और इन्होंने एक शॉल ओढ़ रखी है जिस पर सुंदर कसीदाकारी की गई है)।
    • धातु की नर्तकी (डांसिंग गर्ल) की मूर्ति — यह नग्न अवस्था में है, इसका एक बायां हाथ ऊपर तक चूड़ियों से भरा हुआ है और दूसरा हाथ खाली है।
    • हाथी का कपाल खंड, सूती वस्त्र के साक्ष्य, और मेसोपोटामिया की मुहर।
    • यहाँ यह सभ्यता कुल सात स्तरों पर मिलती है।

2. हड़प्पा (Harappa)

  • स्थिति :- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मोंटगोमरी जिले में (वर्तमान साहीवाल जिला), रावी नदी के तट पर।
  • खोजकर्ता :- दयाराम साहनी (1921 ई.)।
  • प्रमुख साक्ष्य :-
    • रावी नदी के तट के पास 12 अन्नागार मिले हैं जो 6-6 की दो पंक्तियों (Lines) में व्यवस्थित हैं।
    • R-37 नामक प्रसिद्ध कब्रिस्तान यहीं से मिला है।
    • यहाँ एक विदेशी की कब्र मिली है जिसे ताबूत में दफनाया गया था।
    • एक इक्का-गाड़ी (Toy Cart) का साक्ष्य।
    • स्वस्तिक (&卐;) का निशान और श्रृंगार पेटिका (Vanity Box)।

3. कालीबंगा (Kalibangan)

  • स्थिति :- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के किनारे।
  • खोजकर्ता :- अमलानंद घोष (उत्खनन: बी.बी. लाल एवं बी.के. थापर)।
  • नामकरण :- यहाँ बड़ी मात्रा में काली चूड़ियाँ मिलने के कारण इसका नाम 'कालीबंगा' पड़ा।
  • प्रमुख साक्ष्य :-
    • जुते हुए खेतों के प्राचीनतम साक्ष्य।
    • यहाँ सामान्यतः पक्की ईंटों के बजाय कच्ची ईंटों का प्रयोग किया गया है और यहाँ उत्कृष्ट जल-निकास (नाली) व्यवस्था का अभाव था।
    • अलंकृत (Decorated) ईंटें और लकड़ी की नाली के साक्ष्य।
    • यहाँ के लोग जादू-टोने और बलि प्रथा में विश्वास रखते थे।
    • युग्मित शवाधान (Joint Burials) के साक्ष्य।
    • शल्य चिकित्सा (Surgery) के प्रमाण — एक खोपड़ी में 6 छेद मिले हैं।

4. लोथल (Lothal)

  • स्थिति :- गुजरात में भोगवा नदी के किनारे।
  • खोजकर्ता :- एस.आर. राव (रंगाव राव)।
  • विशेषता :- यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख बंदरगाह और व्यापारिक नगर था।
  • प्रमुख साक्ष्य :-
    • गोदीवाड़ा (Dockyard / बंदरगाह) — यह सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी कृति या संरचना मानी जाती है।
    • मनके (Beads) बनाने का कारखाना।
    • फारस (Persia) की मुहर प्राप्त हुई है जो विदेशी व्यापार का प्रमाण है।
    • चावल (धान) के साक्ष्य।
    • अन्य स्थलों के विपरीत यहाँ के घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे।
    • चक्की के दोनों पाट मिले हैं।

5. धोलावीरा (Dholavira)

  • स्थिति :- गुजरात के कच्छ जिले में (यह किसी नदी के किनारे स्थित नहीं है)।
  • खोजकर्ता :- रवीन्द्र सिंह बिष्ठ।
  • विशेषता :- यह नगर सामान्यतः दो के बजाय 3 भागों (1. पूर्वी टीला, 2. मध्य टीला, 3. पश्चिमी दुर्ग) में बंटा हुआ था।
  • प्रमुख साक्ष्य :-
    • जल संरक्षण का बेहतरीन नमूना — यहाँ से 16 कृत्रिम जलाशयों के साक्ष्य मिलते हैं।
    • खेल का मैदान — यहाँ से 8 स्टेडियम के साक्ष्य मिले हैं।
    • एक विशाल सूचना पट्ट (साइनबोर्ड जिस पर हड़प्पा लिपि के बड़े अक्षर उत्कीर्ण हैं)।

6. अन्य प्रमुख स्थल

  • चन्हुदड़ो (पाकिस्तान):- यह एक औद्योगिक नगरी थी जहाँ मनके (Beads) बनाने के कारखाने थे। यहाँ बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पैरों के निशान के साक्ष्य मिले हैं। इसके खोजकर्ता एन.जी. मजूमदार थे।
  • सुरकोटदा (गुजरात):- यहाँ से घोड़े की हड्डियों के अवशेष/साक्ष्य मिले हैं।
  • दैमाबाद (महाराष्ट्र):- यहाँ से तांबे/धातु का रथ मिला है, जो इस सभ्यता का सबसे दक्षिणी स्थल है।

सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के कारण

इतनी विशाल और विकसित सभ्यता का अचानक पतन किसी एक कारण से नहीं हुआ होगा। इतिहासकारों और विद्वानों ने इसके अलग-अलग कारण बताए हैं:

  1. आर्यों का आक्रमण :- मार्टीमर व्हीलर एवं गॉर्डन चाइल्ड।
  2. बाढ़ के कारण :- सर जॉन मार्शल, मैके एवं एस.आर. राव।
  3. जलवायु परिवर्तन :- अमलानंद घोष।
  4. प्रशासनिक शिथिलता (Administrative Failure) :- सर जॉन मार्शल।
  5. नदी मार्ग में परिवर्तन :- लैमार्क एवं अन्य भू-वैज्ञानिक।

निष्कर्ष

सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन और उन्नत शहरी सभ्यताओं में से एक थी। यद्यपि इसके पतन के लिए कई अलग-अलग कारक उत्तरदायी रहे होंगे, लेकिन इसकी नगर नियोजन प्रणाली आज भी आधुनिक दुनिया के लिए एक मिसाल है।


Written by

>Dilawar Khan (NDK Education)